Search

 
 
 

देवघर :  श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 38 नए मामले आए सामने

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 2 दिनों के दौरान कोरोना संक्रमित 38 नए मरीज मिले हैं. इन 38 मरीजो में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 है. स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच किट की भी कमी है. अगले माह जुलाई में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला लगेगा. कोरोना के बढ़ते मामले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता वाली बात है. श्रावणी मेला में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. ऐसे में कोरोना पर नियंत्रण रखना जरूरी है. पूरे मेला क्षेत्र में 9 जगहों पर कोरोना जांच केंद्र खुलेंगे. उस समय पर्याप्त मात्रा में जांच किट की जरूरत पड़ेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=339299&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : हेमंत सरकार 4 हजारों युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी- सत्यानंद भोक्ता [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही