Deoghar : देवघर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रहा है. अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को निगम व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अलग-अलग इलाकों में दुकानों की जांच की. जांच में कई दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ा गया.
टीम ने दुकानों से करीब चार किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर संबंधित दुकानदारों से कुल 5400 रुपये जुर्माना वसूला. अधिकारियों ने दुकानदारों से स्पष्ट कहा कि आगे से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि प्लास्टिक की जगह कपड़े या कागज के थैलों का इस्तेमाल करें. वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई कि पर्यावरण की सुरक्षा में भागीदारी निभाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment