Search

 
 
 

देवघर : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निगम के सफाई कर्मी

 
Deoghar : नियमितिकरण सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर देवघर नगर निगम के सफाई कर्मी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. नगर निगम कार्यालय के समक्ष इकट्ठा होकर सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया. हड़ताल का नेतृत्व कर रहे झारखंड लोकल बॉडीज़ इंप्लाइज फेडरेशन ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की निगम और प्रशासन लगातर अनदेखी कर रहा है. फेडरेशन के देवघर शाखा अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि सरकार ने बार-बार फेडरेशन प्रतिनिधियों के साथ लिखित समझौता वार्ता के बावजूद मांगों को अनदेखा किया. पांच सूत्री मांगों में फेडरेशन सभी निकायों से प्राइवेट एजेंसियों को सफाई कार्य से हटाकर निकाय के स्तर से ही सफाई कार्य कराने की मांग कर रहा है. इसके साथ ही दैनिक कर्मी और अनुबंध कर्मियों के लिए 20 लाख के बीमा की भी मांग शामिल है. फेडरेशन के देवघर शाखा अध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक ये हड़ताल ज़ारी रहेगा. धरना में प्रधान सहायक प्रकाश भारद्वाज, रोशन राम, बिरजू राम, सूरज दयाल चंद्रवंशी, जयशंकर साह, अशोक राम, बलभद्र राम व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-two-accused-arrested-in-the-robbery-case-from-shiv-shakti-petrol-pump-personnel/">यह

भी पढ़ें : देवघर : शिव शक्ति पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही