Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघऱ : हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर- वसुंधरा राजे सिंधिया

Deoghar : देवघर दौरे पर 13 जून को पहुंचीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के महाजनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ देश को लूटने का काम की है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. उसी का नतीजा है कि इस राज्य के कई उच्च पदाधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं. वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पूरी दुनिया में चर्चा है. कार्यकर्ताओं के बीच हुंकार भरते हुए उन्होंने आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी सीटें भाजपा जीत सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करने की जरूरत है. केंद्र सरकार का 9 वर्षीय कार्यकाल सेवा, समर्पण, सुशासन की मिसाल है. सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश का तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने का संकल्प दिलाया. इससे पहले देवघर एयरपोर्ट उतरने पर वसुंधरा राजे का गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर विधायक सह पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण दास समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा एक माहव्यापी  महा जनसंपर्क अभियान पूरे देश में चला रही है. 30 मई से इसकी शुरुआत हुई थी. उसी कड़ी में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वसुंधरा देवघर पहुंची. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663723&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : ईस्टर्न आर्मी कमांड प्रमुख ने बाबा मंदिर में की सपरिवार पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही