Deoghar : खतियान आधारित स्थानीय नीति सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले व मासस ने जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अपने हक और यौन शोषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही है. प्रधानमंत्री सत्ता के नशे और अहंकार में चूर हैं. गीता मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह जैसे लोगों के बैठने के लिए नया संसद भवन का उद्घाटन किया है. देश की कानून व्यवस्था सिर्फ भाजपा के लोगों की हिफाजत के लिए है. बाकी पीएम को किसी से कोई मतलब नहीं है. धरना प्रदर्शन के ज़रिए माले नेताओं ने खतियान आधारित स्थानीयता नीति, आरक्षण की नीति लागू करने, स्थानीय शिक्षित युवावों को रोजगार की गारंटी, महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने, मनरेगा मजदूरों को 255 की जगह 600 रुपए प्रतिदिन मजदूरी भुगतान की गारंटी की मांग भी की. यह">https://lagatar.in/deoghar-journalists-submitted-memorandum-to-dc-in-the-name-of-chief-minister/">यह
भी पढ़ें : देवघर : पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
देवघर : भाकपा माले ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना
Leave a Comment