Search

 
 
 

देवघर : अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में मकई लदा ट्रक लूटा

 
बेगूसराय से बंगाल जा रहे ट्रक पर लोड था मकई
Deoghar : देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र से अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में मकई लदा ट्रक लूटा लिया. बताया जाता है कि बिहार के बेगूसराय से मकई लाद कर ट्रक बंगाल जा रहा था. इसी बीच देवघर के खोरीपानन-जसीडीह बाईपास रोड में बोलेरो सवार अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया. इस दौरान बोलेरो से कुछ अपराधी उतर कर ट्रक में सवार हो गए. अपराधियों ने ड्राइवर को मारपीट कर ट्रक से बाहर फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए. ट्रक के ड्राइवर ने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जसीडीह पुलिस ड्राइवर के साथ ट्रक की तलाश में जुट गई है. मालूम हो कि देवघर के नए एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने 29 जुलाई को ही पदभार ग्रहण किया और यह बड़ी घटना हो गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715458&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन की चौथी सोमवारी पर जुटेंगे दो लाख से अधिक श्रद्धालु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही