Search

 
 
 

देवघर : सीआरपीएफ के अधिकारियों को दी गई भीड़ नियंत्रण की सीख

 
एसपी ने सीआरपीएफ के पदाधिकारियों को दिए कई टिप्स
Deoghar : विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कराने के उद्देश्य से 07 जुलाई को पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने सीआरपीएफ कंपनी के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की. इस दौरान उन्होंने मेला में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने सहित कई विषयों पर अपना विचार रखा. मेला क्षेत्र में भीड़ लगने वाले जगहों की जानकारी देते हुए एसपी में श्रद्धालुओं के साथ आतिथ्य का व्यवहार करने का आग्रह किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीआरपीएफ कंपनी को अब तक उपलब्ध करायी गई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस गोष्टि में ओपी-10 (जलसार) और ओपी-11 (बीएड कॉलेज) के प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया था. उन्हें भी उनके मुख्य कार्य भीड़ नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई.  इस क्रम में पुलिस अधिकारियों को सीआरपीएफ व रैफ के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर मुख्य कर्तव्य श्रद्धालुओं के बाधा रहित जलार्पण कराने की सीख दी गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691157&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही