Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अनंत चतुर्दशी पर बाबा मंदिर में भक्तों की जुटी भीड़

Advertisement
Advertisement

राधाकृष्ण मंदिर में भी वार्षिक पूजा का आयोजन, खीरा-मूंग का लगा भोग

Deoghar : देवघर के बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर विधि­-विधान से पूजा-अर्चना हुई. मंदिर के सिंह द्वार, पश्चिम व पुरब द्वार पर भक्तों की भीड़ रही. भक्तों ने मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर भगवान अनंत की पूजा की. कथा सुनकर पुरोहितों से अनंत रक्षा सूत्र बंधवाया. ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद अनंत रूप में भगवान की प्राप्ति हुई थी. इनकी पूजा से हर तरह की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. अनंत चतुर्दशी के दिन कच्चे धागे का रक्षा सूत्र भगवान को अर्पित कर इसे श्रद्धालु अपनी बांह में बांधते हैं. इससे भगवान प्रसन्न होकर इच्छित आशीर्वाद देते हैं वहीं, बाबा मंदिर स्टेट की ओर से प्रशासनिक भवन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दोपहर 12:30 बजे से भगवान अनंत की वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया. पुजारी गोपाल महाराज व आचार्य श्रीनाथ पंडित ने पूजा कराई. भगवान अनंत को खीरा व मूंग, फल, मेवा, दूध,दही,नैवेद्य का भोग लगाया गया. मौके पर मंदिर के प्रबंधक रमेश परिहस्त, मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार, भक्ति नाथ फलाहारी, मल्लू झा, भोला भंडारी, सुधीर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-student-who-went-to-take-bath-in-pond-dies-due-to-drowning/">गोड्डा

: तालाब में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही