Search

 
 
 

देवघर : नव वर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Deoghar : अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को बाबा मंदिर में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से श्रद्धालु कतारों में लग गए. कतारें इतनी लंबी थी कि बीएड कॉलेज परिसर तक जा पहुंची. नव वर्ष को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात किए गए थे. श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था. जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों समेत पुलिस कर्मी सेवा भाव से कार्य करते देखे गए. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपायुक्त के निर्देश पर सारी तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=509785&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : डीसी से प्रभारी शिक्षकों की गुहार, वेतन से रोक हटाओ सरकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही