Search

 
 
 

देवघरः साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3.82 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने झिलुवा गांव के पास छापेमारी कर संदिग्ध साजिद अंसारी को पकड़ा. जांच में सामने आया कि वह कोलकाता से फर्जी सिम मंगवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था और ठगी की रकम की निकासी कर गिरोह तक पहुंचाने का काम करता था.
 

Deoghar : देवघर जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस की टीम ने जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साजिद अंसारी करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड व साइबर ठगी के 3,82,320 रुपये बरामद किए गए हैं.


यह कार्रवाई एसपी सौरभ के निर्देश पर डीसी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झिलुवा गांव के पास छापेमारी कर संदिग्ध साजिद अंसारी को पकड़ा. जांच में सामने आया कि वह कोलकाता से फर्जी सिम मंगवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था और ठगी की रकम की निकासी कर गिरोह तक पहुंचाने का काम करता था. वह गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को झांसे में लेता था और फोनपे व पेटीएम का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देकर गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करता था. पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही