Search

 
 
 

देवघर : फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर साइबर ठगी

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- संथालपरगना प्रमंडल में जामताड़ा के बाद देवघर साइबर अपराधियों का नया ठिकाना है. आए दिन यहां भी साइबर अपराधियों को पकड़कर पुलिस ले जाती है. साइबर अपराधी लोगों के खाते से रकम उड़ाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. कभी केवाईसी अपडेट के नाम पर बैंक ग्राहकों को ठगा जाता है तो कभी बंद एटीएम चालू करने के नाम पर. इस बार अन्य तरीके से एक बैंक ग्राहक के खाते से हजारों रुपये की निकासी हुई है. ताजा मामला देवघर नगर थाना क्षेत्र का है. कृष्णापुरी निवासी भुक्तभोगी किशोर कुणाल छत्तीसगढ़ के कोरबा में रहते हैं. उनके एक्सिस बैंक खाते से जून माह में तीन अलग-अलग तिथियों में फर्जी निकासी की गई. पहला निकासी 19 जून को 10 हजार रुपये का किया गया. दूसरा निकासी 20 जून को दो-दो बार दस-दस हजार रुपये और तीसरा निकासी 21 जून को 4 हजार रुपये का किया गया. भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत एक्सिस बैंक के कोरबा ब्रांच में करने के बाद इसी बैंक के देवघर ब्रांच में की. खाता देवघर ब्रांच का है. बैंक कर्मियों ने भुक्तभोगी को बताया कि फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर ठगी की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=346549&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही