Search

 
 
 

देवघर : बाबा मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दही हांडी

 
Deoghar : जन्माष्टमी के दूसरे दिन 20 अगस्त को बाबा नगरी में दही हांडी का उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गयी. शाम को बाबा मंदिर का गर्भगृह खोला गया. सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने बाबा बैद्यनाथ की षोड्शोपचार विधि से पूजा करने के बाद भगवान भोलेनाथ पर दही अर्पित किया. इसके बाद बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी 22 मंदिरों में बारी-बारी से दही अर्पित किया गया. इस विशेष पूजा के बाद बाबा बैद्यनाथ के मंदिर का पट बंद कर दिया. शाम में श्रृंगार पूजा के लिए बाबा मंदिर का पट खोला गया और बाबा बैद्यनाथ की श्रृंगार पूजा हुई. ज्ञात हो कि बाबा मंदिर के सरदार पंडा ने जन्माष्टमी के अगले दिन बाबा भोलेनाथ पर दही हांडी अर्पित करने की परंपरा शुरू की थी. स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के अनुसार यह परंपरा सैंकड़ों साल से चली आ रही है. यह">https://lagatar.in/deoghar-rain-wreaked-havoc-with-strong-wind-trees-fell-on-the-road/">यह

भी पढ़ें : देवघर : तेज हवा के साथ बारिश ने ढ़ाया कहर, सड़क पर पेड़ टूटकर गिरे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही