Search

 
 
 

देवघर : डीसी ने मैट्रिक में बेहतर करने वाले दिव्यांग बच्चों का बढ़ाया हौसला

 
Deoghar : देवघर के डीसी विशाल सागर ने शनिवार को सरस कुंज पहुंचकर बुजुर्गों व दिव्यांग बच्चों के आश्रय गृह का जायजा लिया. वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों व बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने जैक बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा में बेहतर अंक से पास करने वाले सरस कुंज के दिव्यांग बच्चों की हौसला आफजाई की. ज्ञात हो कि मैट्रिक परीक्षा में सरस कुंज में रह रहे सोनू वर्मा ने 401 अंक (80 प्रतिशत), निरंजन दास ने 370 अंक (74 प्रतिशत), ज्ञानी कुमारी ने 392, सुभाष मंडल ने 375 व रिंकू कुमार ने 297 अंक प्राप्त किये हैं. डीसी ने वहां रह रहे सभी बच्चों व बुजुर्गों की आवश्यकताओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. साथ ही वहां पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाओं में सुधार करने, पौष्टिक भोजन का मेन्यू तय करने व समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाने को कहा. सरस कुंज का निबंधन कराने का भी निर्देश दिया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रियंका कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डीएमएफटी टीम, सरस कुंज के प्रबंधक, शिक्षक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-polling-workers-should-ensure-voting-through-postal-ballot-2-news-including-dc-ii/">साहिबगंज

: मतदान कर्मियों की पोस्टल बैलेट से वोटिंग सुनिश्चत करें- डीसी II समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही