- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का किया प्रयास
डीसी ने युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित
alt="" width="1600" height="826" /> डीसी ने जिले में चल रहे विशेष कैंप के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाता एक जून को अपनी सहभागिता निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें. वहीं डीसी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की. साथ ही मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. मौके पर डीसी के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, स्वीप नोडल सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक स्वयं सेवी संस्था, स्वीप टीम से विनय ठाकुर व कर्मी आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment