Search

 
 
 

देवघर डीसी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, 16 अगस्त को अगली सुनवाई

 
Ranchi : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को विस्तार दे दिया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में देवघर DC की याचिका पर सुनवाई हुई. देवघर डीसी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अजय शाह ने पक्ष रखा. बता दें कि वर्ष 2022 में फ्लाइट टेकऑफ करने को लेकर हुए विवाद के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ दिल्ली में जीरो FIR दर्ज करवाई है. जिसे रद्द करने के लिए देवघर DC ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stayed-survey-of-the-asi-in-the-gyanvapi-mosque-complex-till-july-26/">सुप्रीम

कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई के सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक लगाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही