Search

 
 
 

देवघर : आर मित्रा मैदान में मीडिया सेंटर का डीसी ने किया उद्घाटन

 
24 घंटे पूरे श्रावण माह चलता रहेगा सेंटर
Deoghar : श्रावणी मेला के दौरान मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर के आर मित्रा स्कूल प्रांगण में हाई टेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया. इस सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं सहित कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट, पेयजल व बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान इस सेंटर से 24 घंटे महत्वपूर्ण सूचनाओं का संप्रेषण किया जाता रहेगा. यहां से श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहेगी. इस मीडिया सेंटर का संचालन पूरे श्रावण माह तक व्यवस्थित रूप से चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर से प्रतिदिन मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधि और साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध मिलती रहेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689558&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : कोठिया में बनी टेंट सिटी कांवरियों को दे रही राहत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही