Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश

Advertisement
Advertisement

कहा, निर्माणाधीन क्रिटीकल केयर यूनिट का काम जल्द पूर्ण करें

Deoghar : डैंगू, मलेरिया व चिकनगुनियां के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त विशाल सागर ने 25 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कई अवसरों पर संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल के डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने यहां निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर के स्थल का निरीक्षण कर विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई निर्देश दिए. इसी क्रम में उपायुक्त ने पुराने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया. उन्होंने ब्लड स्टोरेज, ब्लड डोनेशन, जांच केन्द्र, रक्त की उपलब्धता आदि के संबंध में कर्मियों से पूछताछ कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निदेश दिया. उन्होंने ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता की जानकारी के लिए ऑनलाईन सिस्टम जेनरेट करने का निदेश दिया, ताकि लोगों को आसानी से ब्लड की उपलब्धता व इससे जुड़ी जानकारी मिल सके.

पुराने सदर अस्पताल में बनेगा पंचकर्म चिकित्सालय

निरीक्षण के क्रम में वे पुराने सदर अस्पताल स्थित जिला आयुष कार्यालय की वास्तुस्थिति से अवगत हुए. उपायुक्त ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बनाये जाने वाले पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र को लेकर संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता से चर्चा की और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि भवन निर्माण जल्द पूर्ण हो सके.

स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : उपायुक्त

[caption id="attachment_767836" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DC-DEO-Hospital-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कर्मियों से पूछताछ करते उपायुक्त[/caption] निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने आस पास फैली गंदगी पर फटकार लगाई और सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि नये व पुराने अस्पताल परिसर के साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है. ऐसे में यदि यहां ईलाज को आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. इसके अलावा उपायुक्त ने ब्लड डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा डेंगू, मलेरिया व चिकगुनियां के प्रति लोगों को सतर्क करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ0 रंजन सिन्हा, डीपीआरओ रवि कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विधु विनोद, कार्यपालक अभियंता नागेंद्र नाथ देवनाथ, रोहित कुमार विद्यार्थी, सुश्री उषा किरण, चिकित्सकों की टीम सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-mining-department-running-campaign-against-sand-smuggling/">यह

भी पढ़ें: देवघर : बालू तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहा खनन विभाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही