Search

 
 
 

देवघर : डीसी ने पौधरोपण कर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

 
Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के सरस कुंज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य आम लोगों को स्वीप गतिविधियों से जोड़ना था. देवघर डीसी विशाल सागर ने फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने का संदेश दिया. उन्होंने लोगों को एक-एक वोट का महत्व बताते हुए क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दिन मतदान करने की अपील की. कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे 4 मई तक अपने क्षेत्र के बूथ पर फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जोड़वा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों के परिसर में एक पौधा जरूर लगाने की अपील की. मौके पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीईओ, बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-rs-4-33-lakh-seized-from-car-at-check-post-in-udhwa/">साहिबगंज

: उधवा में चेकपोस्ट पर कार से 4.33 लाख रुपए जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही