Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : लखराज जमीन के हस्तांतरण व निबंधन को लेकर जारी अनशन पर डीसी ने रखा पक्ष

Deoghar : लखराज जमीन के हस्तांतरण व निबंधन कराने की मांग को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के जारी आमरण अनशन पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अपना पक्ष रखा है. 24 मार्च को समाहरणालय सभागार में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पंजीकरण प्रक्रिया का पता लगा रहा है. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर व उनके सहयोगी आमरण अनशन खत्म कर दें. कार्तिक नाथ ठाकुर इधर-उधर नहीं भटके. उनके साथ कुछ अनहोनी होने पर जिला प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा. जमीन रजिस्ट्री के कानूनी पहलुओं को देखने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है. मामला के निराकरण में समय लगेगा, कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है. जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ की सुविधा उपलब्ध कराना है. मंदिर में शीघ्र दर्शनम की सुविधा को कोई रोक नहीं सकता. उल्लेखनीय है कि लखराज जमीन के हस्तांतरण व निबंधन की मांग को लेकर कार्तिक नाथ ठाकुर विगत 15 मार्च से वीर कुंवर सिंह चौक पर आमरण अनशन कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585801&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : लखराज जमीन के निबंधन व हस्तांतरण का मामला पकड़ा तूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही