Search

 
 
 

देवघर : डीसी पहुंचे आम लोगों के द्वार, डिनर विद डीसी कार्यक्रम की शुरुआत

 
Deoghar : लोगों से संवाद करने के लिए डीसी मंजूनाथ हमेशा कुछ न कुछ नई पहल करते रहते हैं. पूर्व में टॉक टू डीसी कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. यह कार्यक्रम सफल रहा. आम लोग डीसी से सीधे फरियाद कर पाते थे. अब डीसी ने डिनर विथ डीसी कार्यक्रम की शुरुआत की है. 27 अगस्त की शाम देवीपुर प्रखंड के झुंडी पंचायत से इसकी शुरुआत हुई. डीसी आम लोगों के साथ बैठकर समस्याओं से अवगत हुए और योजनाओं की जानकारी दी. डीसी रात्रि भोजन भी आम लोगों के साथ ही किया. जिले के सभी 194 पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में डीसी ने सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना की जानकारी लोगों को दी. कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को इस योजना लाभ दिया जाएगा. पंचायत स्तर पर दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सिविल सर्जन को कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. डीसी के इस कार्यक्रम से आम लोग खुश नजर आए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=396763&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही