Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : डीडीसी ने देखा योजनाओं का जमीनी हाल

Advertisement
Advertisement

आवास पूर्ण नहीं होने पर लाभुक को चेताया

Deoghar : उपविकास आयु्क्त डॉ तारा कांत चन्द्र ने 25 सितंबर को सोनारायठाढी प्रखंड का दौरा कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाना. यहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय में स्थानीय बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. डीडीसी ने यहां मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाङी केन्द्र, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि का विस्तृत व्योरा लिया. इस दौरान कई लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि देने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने का मामला सामने आया. डीडीसी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द लाभुक की समस्या का निराकरण कर आवास निर्माण के लिये प्रेरित करें. कार्यालय में बैठक के बाद डीडीसी ने खिजुरिया के ग्राम रंगाटाड में मनरेगा से क्रियांवित टीबीसी योजना के तहत कूप निर्माण का निरिक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने आवास योजना के लाभुक से मुलाकात कर कार्य को जल्द पूण करने की चेतावनी दी. भ्रमण के दौरान जिला परिषद सदस्य सलीमा खातून, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार भगत, डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-dc-inspected-sadar-hospital-and-gave-many-instructions/">यह

भी पढ़ें: देवघर : डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही