Search

 
 
 

देवघर : डीडीसी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

 
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सफल संचालन को हुई बैठक
Deoghar : डीडीसी डॉ0 कुमार ताराचन्द की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन को लेकर राजनीतिक दलों बैठक की गई. इस दौरान डीडीसी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी, 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचि का विशेष संक्षित पुनरीक्षण किया जाना है. ऐसे में जिलेभर में मतदाता सूची में सुधार किया जा रहा है. इस दौरान बीएलओ मतदान केन्द्र के साथ ही घर-घर जाकर नया मतदाता का नाम जोड़ने, मृत मतदाता का नाम सूची से हटाने, मतदाता सूची में नाम सुधारने व एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केन्द्र से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं.  ये सभी कार्य 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक किये जाने हैं. इस कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहयोग दें, ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सुची में न छूटे. बैठक में डीडीसी ने इस अभियान में राजनीतिक दलों की भूमिका व भागीदारी को सुनिश्चत करने के उदेश्य से बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति पर चर्चा की. महिला मतदाताओं के निबंधन को राजनैतिक दलों से सहयोग मांगा गया. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेस कुमार सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=710752&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : अभाविप ने दी पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री को श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही