Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः रिमांड होम में फंदे से झूलता मिला नाबालिग का शव, परिजन बोले हत्या हुई है

चरकी पहाड़ी स्थित महिला रिमांड होम में रह रही एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली थी. वह पिछले करीब दो वर्षों से रिमांड होम में रह रही थी.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले के चरकी पहाड़ी स्थित महिला रिमांड होम में रह रही एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद रिमांड होम में हड़कंप मच गया. मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली थी. वह पिछले करीब दो वर्षों से रिमांड होम में रह रही थी.

 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को प्रेम प्रसंग के मामले में उम्र कम होने के कारण रिमांड होम भेजा गया था. बताया गया कि गुरुवार की रात वह बाथरूम गई थी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी ने दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

 

इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देख कर्मचारी स्तब्ध रह गईं. लड़की दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. उसे तुरंत नीचे उतारा गया और मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. उसे तुरंत सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन रिमांड होम, फिर सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने रिमांड होम प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. परिजनों ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही