Search

 
 
 

देवघर : जंगल में पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद

 
Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र के सरासनी जंगल में पेड़ के सहारे फंदे से लटकता एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी ममता देवी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या को कोशिश की थी. मृतक 22 मार्च की सुबह एक खटाल में काम करने को कहकर घर से निकला था. 23 मार्च की दोपहर मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से झूलता शव को देखा. आनन-फानन में चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचित किया. खबर पाकर रिखिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी को आशंका है कि उसके पति की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया. यह हत्या या आत्महत्या का मामल है यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या का मामला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल पर थाना प्रभारी संजीत कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुखिया सुनील महथा, अमर पासवान समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=587789&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : डॉक्टर दंपती के नर्सिंग होम पर आयकर विभाग को छापेमारी में मिली गड़बड़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही