Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : नवमी कक्षा की छात्रा का कुएं से शव बरामद

Deoghar :  देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में 26 अप्रैल की देर रात नवमी कक्षा की एक छात्रा का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतका का नाम काजल सोरेन (15) है. मृतका के भाई विनय मुर्मू के अनुसार काजल 26 अप्रैल के दिन में घर से निकली थी. शाम में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी दरम्यान घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं के पास उसका चप्पल देखा गया. कुएं में झांकने पर उसका शव तैरता दिखा. रात में करीब 9 बजे कुएं से शव को बाहर निकालकर मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620543&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: एम्स में राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन 6 व 7 मई को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही