Search

 
 
 

देवघर : तालाब में मिला विक्षिप्त महिला का शव

 

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा

Deoghar : सारवां थाना इलाके के बेहराकनारी गांव के समीप एक तालाब में 27 सितंबर को एक महिला का शव बरामद किया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दी. उसके बाद सारवां थाने की एसआई किरण बासिवा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की मानें तो मृत महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त थी.  वह आस-पास के इलाके में मांग कर अपना पेट भर लेती थी. बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल में भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-four-people-including-woman-injured-in-fight/">यह

भी पढ़ें:  देवघर : मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही