Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : रिखिया में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

Advertisement
Advertisement
कोलकाता जाने की बात कह कर घर से निकला था श्रीधर यादव
Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र के रढिया गांव स्थित घर से 500 मीटर की दूरी पर पलाश के पेड़ से लटका 40 वर्षीय युवक श्रीधर यादव का शव बरामद हुआ है. मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है लेकिन पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है. श्रीधर यादव की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसका पति कोलकाता के एक निजी कंपनी में रसोईया का काम करता था. वह कोलकाता जाने की बात कह कर 30 जुलाई की शाम को घर से निकला था. इधर, 31 जुलाई की अहले की सुबह लोगों ने पेड़ से झूलता शव देख कर मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटकते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि पेड़ से लटकते शव का पैर जमीन से सट रहा था, ऐसे में लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, जबकि थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716406&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सावन की चौथी सोमवारी को कांवरियों से पट गई बाबा नगरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही