Search

 
 
 

देवघर : डढ़वा नदी से युवक का शव बरामद

 
Deoghar : नंदन पहाड़ के निकट बने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डढ़वा नदी में तैरता एक युवक का शव पुलिस ने 23 अगस्त की सुबह बरामद किया. आशंका जताई जा रही है कि युवक नदी में स्नान करने उतरा था. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम देवघऱ के बरमसिया निवासी विक्की कुमार दास है. मृतक के परिजनों के अनुसार 22 अगस्त की सुबह पांच बजे वह घर से निकला था. 7 बजे वीडियो परिजनों को कॉलिंग किया था. उसके बाद से लापता था. घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू की. पुलिस को डेढ़वा नदी में शव देखे जाने की सूचना मिली. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नदी से शव को निकाला. खबर पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=396075&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघऱ : वृद्ध महिला का शव रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही