Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः डीएवी चितरा में मनी एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि

प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि एनडी ग्रोवर एक महान शिक्षाविद थे. समाज सेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया. उनके प्रयासों से 200 से ज़्यादा डीएवी स्कूलों की स्थापना हुई.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल, चितरा में शुक्रवार को महात्मा एनडी ग्रोवर की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर स्कूल में भव्य बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ईसीएल के जीएम एके आनंद ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. साथ ही स्वर्गीय ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि एनडी ग्रोवर एक महान शिक्षाविद थे. समाज सेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया. उनके प्रयासों से 200 से ज़्यादा डीएवी स्कूलों की स्थापना हुई. समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बाल प्रदर्शनी का आयोजन किया. इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक वैज्ञानिक सोच, नवाचार व प्रयोगात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना था.


जीएम एके आनंद ने कहा कि स्कूल के बच्चे मेहनती व प्रतिभाशाली हैं.  शिक्षकों के मार्गदर्शन में इनका भविष्य उज्जवल है. प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर 75 से अधिक वर्किंग व स्टैटिक मॉडल प्रदर्शित किए गए. इनमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, कंप्यूटर तथा कला के माध्यम से जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व यातायात व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही