Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मथुरापुर में पाटलिपुत्र ट्रेन के ठहराव की मांग, दिया धरना

Advertisement
Advertisement

मथुरापुर के साथ रेल प्रबंधन कर रहा उपेक्षापूर्ण व्यवहार : जनार्दन पाण्डेय

Deoghar : आसनसोल डिवीजन के मधुपुर-जसीडीह रेल खण्ड पर स्थित मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर पटना- हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन की ठहराव को यथावत रखने की मांग को लेकर मथुरापुर नागरिक मंच ने 25 सितंबर को धरना दिया. जनार्दन पाण्डेय के नेतृव में आयोजित इस आंदोलन में मंडल रेल प्रबंधक के नाम का ज्ञापन मौजूद दंडाधिकारी तरुण कुमार को सौंपा गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि रेल मंडल मथुरापुर के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रहा है. यहां से पटना- हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन की ठहराव हटाना न्यायसंगत नहीं है. रेलवे अपने फैसले पर पुर्नविचार कर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करे.

लंबी लड़ाई के बाद 12 मई 2013 को मिला था ठहराव

जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद 12 मई 2013 से इस ट्रेन का ठहराव मिला था. कोरोना महामारी में ट्रेन का परिचालन बन्द था, लेकिन जब ट्रेनों का पुनः परिचालन चालू हुआ तो मथुरापुर में इसका ठहराव बन्द कर दिया गया है,  जबकि इससे छोटे स्टेशन में इस ट्रेन का ठहराव है. इसके कारण आम जनता में व्यापक रोष व्याप्त है. इतना ही नही इस स्टेशन पर अन्य दो ट्रेन सियालदह मुजफ्फरपुर फ़ास्ट पैसेंजर और हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव भी बंद कर दिया है. आज के आंदोलन में भाजपा नेता बद्री राय, निर्मल राय, गौतम राय, सुशील कुमार पांडेय, सीता राम गोस्वामी, अयोधया यादव, भाकपा नेता जमुना यादव, अरविंद पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण नोनिया, संजय यादव, कमरूद्दीन अंसारी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-dc-inspected-sadar-hospital-and-gave-many-instructions/">यह

भी पढ़ें: देवघर : डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही