Search

देवघर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपायुक्त ने किया माल्यार्पण

Deogahr : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को उपायुक्त मंजूनाथ कलंत्री ने  शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. उपायुक्त ने जिलेवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामना दी. मौके पर उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता, महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ और समाज सुधारक थे. उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया. देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें समाज के सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के लोगों को समान अवसर दिए गए हैं. हम सभी को बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. महिलाओं व बेटियों का उत्थान हो और समान अवसर मिले इस दिशा में हम सभी मिलजुल कर कार्य करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606394&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: फर्जी निकासी के आरोपी पोस्टमास्टर को 3 साल सश्रम कारावास की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp