Search

देवघर : उपायुक्त ने बैठक में की विकास योजनाओं की समीक्षा

कार्य में कोताही बरतने वाले बीडीओ को लगी फटकार

Deoghar : उपायुक्त विशाल सागर ने 20 सितंबर को समाहरणालय में बैठक कर जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व बाबा साहब अम्बेडकर आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का व्योरा लिया. उपायुक्त ने आवास निर्माण के लंबित मामलों को देखकर प्रखण्डों के बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई और शेष बचे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने लंबित आवासों को पूर्ण करने में आ रही कठिनाईयों का जल्द समाधान करने का निर्देश बीडीओ को दिया. उपायुक्त श्री सागर ने वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत प्रखण्डों में चल रहे कार्यों के अलावा पूरा हो चुके कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.  उन्होंने संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया कि इस योजना के तहत चल रहे कार्यों को पूरा करें. इसके साथ शौचालय व चैंजिंग रूम का काम भी तय समय में पूरा करें.

बीडीओ को दी गई क्षेत्र भ्रमण की हिदायत

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना फेज-1 व फेज-2, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन, आधार सिडिंग, नए आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत रोजगार सृजन की स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया. बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा के तहत 100 दिन तक कार्य करने वाले श्रमिकों को एबीआई आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने का निर्देश बीडीओ को दिया. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण कर जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया. बैठक में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी, अभियंता, बीडीओ आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/blood-donation-camp-organized-on-the-foundation-day-of-deoghar-advocate-council/">यह

भी पढ़ें: देवघर अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp