Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर उपायुक्त ने शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर सभी को दिया धन्यवाद

Advertisement
Advertisement

Deoghar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव, 2021 के मद्देनजर मतगणना देवघर जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इसके लिए सभी मतदाताओं, अधिकारियों, कोषांग के सभी कर्मियों, मतदानकर्मियों, पुलिस अधीक्षक और सभी सुरक्षाबलों और अर्द्धसैनिक बलों को धन्यवाद.

इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा किये गये सहयोग के लिए सभी मीडियाकर्मियों का भी उपायुक्त ने आभार प्रकट किया. कहा कि चुनाव के सभी प्रत्याशियों ने भी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करने में अपनी भागीदारी निभाई है. इन सभी के सहयोग से जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न किया. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही