Search

 
 
 

देवघर : श्रावणी सोमवारी पर बाबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

 
70 हजार से अधिक कांवरिये पहुंचे देवघर, सुगमता से हो रहा जलार्पण
Deoghar : सावन माह की छठी, बांग्ला सावन व पुरुषोत्तम मास की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथ के दरबार में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे. 14 अगस्त को अहले सुबह 4.08 बजे पारंपरिक सरकारी पूजा व कांचा जल के बाद कांवरियों के लिए बाबा के गर्भगृह का कपाट खोल दिया गया. इसके साथ ही सोमवारी को जलार्पण करने की कामना को लेकर रातभर जलार्पण कतार में रहने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कांवरियों की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा. भीड़ के कारण कांवरियों की कतार तिवारी चौक तक पहुंच गई थी. दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्थित जलार्पण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त विशाल सागर व एसपी अजित पीटर डुंगडुंग लगातार मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते रहे.

तिथि व दिन के अनुसार बना दुर्लभ योग बना

मालूम हो कि 14 अगस्त को पुरुषोत्तम मास और बांग्ला सावन की अंतिम सोमवारी भी है. तिथि के अनुसार श्रावण मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तदुपरांत चतुदर्शी तिथि है, जिसे शिव आराधना के लिए सर्वोत्तम तिथि माना जाता है. ऐसे में इस पवित्र तिथित को द्वादश ज्योतिर्लिंग की आराधना से अपार शक्ति की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचे हैं. उम्मीद की जा रही है कि देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ का आंकड़ा 1 लाख के पार चला जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729546&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : डीसी–एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही