Search

 
 
 

देवघर : भाजपा की बैठक में बाबूलाल के दौरे की तैयारी पर चर्चा

 

24 अगस्त को बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे प्रदेश अध्यक्ष

Deoghar : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल 24 अगस्त को देवघर आएंगे. वह विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. उनका यह दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर है. देवघर ग्रामीण मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं की 17 अगस्त को हुई बैठक में मरांडी के दौरे की तैयारी पर चर्चा हुई. निर्णय हुआ कि मरांडी के कार्यक्रम में सभी 10 पंचायत और 56 बूथों से कार्यकर्ता भाग लेंगे. जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने बताया कि बैठक में बाबूलाल मरांडी के दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिया गया. देवघर विधानसभा बूथ स्तरीय सम्मेलन 24 अगस्त को जसीडीह आरोग्य भवन के पास हाई स्कूल परिसर में होगा. बैठक में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव, जिला आईटीसी भूषण सोनी, ईश्वर राय, भोला सिंह, उमाशंकर पंडित, अभिजीत सोनी, रवींद्र यादव, महेंद्र सिंह, निताई दास, सुशील राय, अमर कुमार झा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही