Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : सामूहिक कुआं से आलू खेत पटवन को लेकर चचेरे भाइयों में विवाद, एक घायल

Deoghar :  देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव में आलू खेत पटवन को लेकर हुए विवाद में दो चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने ही एक चचेरे भाई को घायल कर दिया. विवाद का वजह बांक गांव स्थित सामूहिक कुआं के पानी से आलू खेट पटवन रहा. घायल व्यक्ति का नाम कुमकुम मंडल है. हमलावार चचेरे भाई का नाम रविंद्र कुमार व कृष्ण कुमार है. दोनों भाईयों ने कुमकुम के माथे पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया. कुमकुम मंडल ने पत्रकारों से कहा कि 7 जनवरी की सुबह 6 बजे कुआं से आलू खेत का पटवन कर रहा था. दोनों भाइयों ने रोक दिया. विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मेरे सिर पर प्रहार किया, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. कुआं सामूहिक होने के कारण सभी का अधिकार है. जबरन मुझे पटवन करने से रोका गया. भुक्तभोगी ने मामले की सूचना मोहनपुर थाना पुलिस को दी, जहां एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू है. घायल अवस्था में कुमकुम मंडल देवघर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके माथे में बैंडेज बांधकर दवाइयां दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519785&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही