Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर जिला प्रशासन कैंप लगाकर ट्रांसजेंडरों को देगा सरकारी दस्तावेज

Advertisement
Advertisement

22 को विशेष कैंप में दिए जाएंगे आधार व  वोटर कार्ड सहित कई दस्तावेज

Deoghar : ट्रांसजेंडरों की सुविधा के लिये शहर के पुराने सदर अस्पताल परिसर में 22 सितंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस बहुउद्देश्यीय कैप में ट्रांसजेंडरों को आवश्यक सरकारी दस्तावेज मुहैया कराए जाएंगे. शिविर में जिले के चिन्हित सभी ट्रांसजेंडरों को मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट, ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र आदि के पंजीकरण की जायेगी. मेडिकल प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिये उपायुक्त की ओर से सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर दिया गया है, उप निर्वाचन पदाधिकारी को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया है. कैंप स्थल पर ही आधार कार्ड बन सके, इसके लिए डीपीओ यूआईडी को निर्देशित किया गया है. इस शिविर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ट्रांसजेंडरों का आईडी कार्ड बनाएंगे. शिविर में ट्रांसजेंडरों के शपथ के लिये सरकारी अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहेंगे.

ट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा से जोड़ना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य : डीपीआरओ

इस शुभम संदेश से कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए डीपीआरओ रवि कुमार ने कहा कि ट्रांसजेंडर भय, शर्म, लैंगिक विकृति, सामाजिक दबाव, अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति, समाजिक कलंक आदि जैसी समस्याओं से जूझते रहते हैं. प्रशासन उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना चाहती है, ताकि वे समाज के साथ घुलमिल सकें. ऐसे कैंप का आयोजन कर जिला प्रशासन उन्हें मनोवैज्ञानिक रुप से सबल बनाना चाहती है. इस विशेष कैंप का यही मूल उदेश्य है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही