Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि राउत के लिए जिला अध्यक्ष ने मांगा वोट

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि कुमार राउत के पक्ष में पार्टी जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान अम्बे गार्डन, करनीबाग में बूथ कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से रवि कुमार राउत को वोट देने की अपील की गई.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि कुमार राउत के पक्ष में पार्टी जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान अम्बे गार्डन, करनीबाग में बूथ कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से रवि कुमार राउत को वोट देने की अपील की गई. 


बैठक में सभी बूथों से सैकड़ों कार्यकर्ता व पार्टी समर्थकों ने भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने रवि कुमार राउत को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया. बैठक में कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह व जीत का विश्वास दिखा.


मौके पर मेयर प्रत्याशी रवि कुमार राउत, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह, नंदकिशोर दास, नीलम देवी, मो. नौशाद, अजय नारायण मिश्रा, श्यामाकांत झा, लड्डू नरौने, गोपाल दास, इश्तियाक मिर्जा, संतोषी देवी, हीरा देवी, रजनी सिंह, भूषण वर्णवाल, राहुल चंद्रवंशी, प्रकाश पाण्डेय, ओंकार वर्णवाल, राजीव यादव, महेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, बीरू प्रधान, केदार दास, रोहित राउत, सिकंदर राउत, वीरेंद्र सोरेन सहित अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही