Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कैंप लगाकर किन्नरों के बनाए गए दस्तावेज

Advertisement
Advertisement

जोड़ा गया मतदाता सूची में नाम, सुधारा गया वोटर आईडी

Deoghar : उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार ट्रांसजेंडरों की सुविधा को पुराने सदर अस्पताल परिसर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया. मौके पर सरकार की ओर से किन्नरों को दी जा रही सुविधा की जानकारी दी गई साथ ही कई सरकारी दस्तावेज बनाए गए. इस विशेष कैम्प में 14 ट्रांसजेंडरों का एफिडेविट लेकर 07 ट्रांसजेंडरों को फॉर्म 06 के माध्यम से मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ा गया. मौके पर 03 ट्रांसजेंडरों को फॉर्म 08 के माध्यम से वोटर आईडी में सुधार किया गया. 06 ट्रांसजेंडरों का आधार अपडेट किया गया, जबकि 08 ट्रांसजेंडरों का ट्रांसजेंडरों का आईडी बनाया गया. मौके पर मेडिकल सर्टिफिकेट कैम्प के माध्यम से 14 ट्रांसजेंडरों का कार्ड बनाया गया. इस शिविर के संचालन में सिविल सर्जन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदि का सहयोग रहा. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यह

भी पढ़ें: देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही