Search

 
 
 

देवघर : सड़क पर गिरा सूखा पेड़, घंटों सड़क जाम

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर चकरमा पेट्रोल पंप के निकट 8 जुलाई की सुबह सूखा पेड़ गिर पड़ने से घंटों सड़क जाम रहा. देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई. वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. पेड़ गिरते वक्त वहां कोई नहीं था. इस वजह से जानामाल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर सूखे पेड़ों को नहीं काटने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इस सड़क के रास्ते प्रतिदिन हजारों लोग पैदल और वाहनों से सफर करते हैं. अभी और भी सूखे पेड़ हैं जो कभी भी गिर सकते हैं. वन विभाग समय रहते इन पेड़ों को काट ले, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सूखे पेड़ गिरने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी पेड़ गिर चुके हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350260&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर में पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही