Deoghar : देवघर जिले के साइबर थाना की पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे, जगतपुर, कोल्हड़िया, डुमरिया और मोहनपुर बाजार से आठ साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें -लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-education-department-review-dc-abu-imran-gave-many-instructions/">लातेहारः
शिक्षा विभाग की समीक्षा, डीसी अबु इमरान ने दिये कई निर्देश
: सीएच एरिया से सुबह महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों में झींकपानी पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
शिक्षा विभाग की समीक्षा, डीसी अबु इमरान ने दिये कई निर्देश
रिचार्ज के नाम पर व्हाटस एप्प पर लिंक भेजा जाता था
इन साइबर अपराधकर्मियों के पास से 8 मोबाइल, 15 सिम कार्ड और 4 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में 26 वर्षीय विकास यादव, 25 वर्षीय एकांत कुमार, 25 वर्षीय भविष्य कुमार, 19 वर्षीय गुड्डू कुमार, 20 वर्षीय देवानंद कुमार, 19 वर्षीय टुनटुन कुमार, 22 वर्षीय टिंकू मंडल और 22 वर्षीय बबलू कुमार के नाम शामिल हैं. डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इन साइबर अपराधकर्मियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए रिचार्ज के नाम पर व्हाटसएप्प पर लिंक भेजा जाता था. लिंक पर क्लिक करते ही पैसों की ठगी कर ली जाती थी. इसे भी पढ़ें -बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bistupur-woman-abducted-from-ch-area-in-the-morning-jhinkpani-police-rescued-from-the-clutches-of-kidnappers-in-a-few-hours/">बिष्टुपुर: सीएच एरिया से सुबह महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों में झींकपानी पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
Leave a Comment