Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार, 8 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड और चार एटीएम कार्ड बरामद

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर जिले के साइबर थाना की पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज कराने के नाम पर ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के लतासारे, जगतपुर, कोल्हड़िया, डुमरिया और मोहनपुर बाजार से आठ साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें -लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-education-department-review-dc-abu-imran-gave-many-instructions/">लातेहारः

शिक्षा विभाग की समीक्षा, डीसी अबु इमरान ने दिये कई निर्देश

रिचार्ज के नाम पर व्हाटस एप्प पर लिंक भेजा जाता था

इन साइबर अपराधकर्मियों के पास से 8 मोबाइल, 15 सिम कार्ड और 4 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में 26 वर्षीय विकास यादव, 25 वर्षीय एकांत कुमार, 25 वर्षीय भविष्य कुमार, 19 वर्षीय गुड्डू कुमार, 20 वर्षीय देवानंद कुमार, 19 वर्षीय टुनटुन कुमार, 22 वर्षीय टिंकू मंडल और 22 वर्षीय बबलू कुमार के नाम शामिल हैं. डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इन साइबर अपराधकर्मियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए रिचार्ज के नाम पर व्हाटसएप्प पर लिंक भेजा जाता था. लिंक पर क्लिक करते ही पैसों की ठगी कर ली जाती थी. इसे भी पढ़ें -बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bistupur-woman-abducted-from-ch-area-in-the-morning-jhinkpani-police-rescued-from-the-clutches-of-kidnappers-in-a-few-hours/">बिष्टुपुर

: सीएच एरिया से सुबह महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों में झींकपानी पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

कई हथकंडे अपनाकर करते हैं ठगी

इसके अलावे डीएसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधकर्मियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधकर्मी फोन पर कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं. इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं. इसके साथ साइबर अपराधकर्मी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे. साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है. इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधकर्मियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था. साथ ही साइबर अपराधकर्मियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही