Search

 
 
 

देवघर : दो फूड प्रोडक्ट फार्म पर बिजली विभाग ने ठोंका 65 लाख का जुर्माना, एफआईआर भी दर्ज़

 
Deoghar : सारठ में विद्युत विभाग ने शांति चौक स्थित दो फुड प्रोडक्ट फार्म में बिजली चोरी कर मिल संचालित करने के आरोप में दोनों मिल मालिक पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही सारठ थाना मे एफआईआर दर्ज़ कराया गया. शांति चौक स्थित राजेश व गौतम राय के बाबा केदारनाथ फूड प्रोडक्ट और ऋद्धि सिद्धि प्रोडक्ट फार्म में बिजली चोरी कर ऑटोमेटिक प्लान्ट चलाने की सूचना पर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. मिल संचालक ने अपने फार्म के दोनों गेट बंद कर दिये. विभाग ने मधुपर एसडीओ से दण्डाधिकारी की मांग की. तत्पश्चात दण्डाधिकारी नियुक्त होने के बाद फॉर्म का गेट तोड़ने की बात पर संचालक द्वारा गेट खोला गया. विभाग ने मिल मालिक पर बिजली चोरी कर मिल संचालित करने के आरोप में 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. उसके बाद अधिकारियों ने सारठ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई. वहीं मिल संचालक ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया गया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-bengaluru-new-weekly-train-started-mp-showed-green-signal/">यह

भी पढ़ें : देवघर-बेंगलुरु नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही