Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : विद्युत नियामक आयोग ने नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में की जनसुनवाई

Deoghar : झारखंड में जल्द ही बिजली वितरण दर में वृद्धि हो सकती है. विद्युत दर में वृद्धि का निर्णय राज्य विद्युत नियामक आयोग लेता है. संभावित विद्युत टैरिफ वृद्धि को लेकर देवघर के नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार 11 अप्रैल को जन सुनवाई की. इस जन सुनवाई में विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी, स्थानीय चेंबर, व्यवसायी संघ व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया विद्युत विभाग ने विद्युत वितरण दर बढ़ाने के लिए आयोग के सामने अपना पक्ष बारीकी से रखा. आम नागरिकों से लेकर विभिन्न संघों ने बिजली की समस्या व इसके निदान के लिए सुझाव भी दिया. जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था. गिरिडीह मंडल के विद्युत महाप्रबंधक प्रत्युष ने बताया कि विभाग ने बारीकी से दर वृद्धि के लिए अपना पक्ष रखा है और उम्मीद है जल्द ही इस पर आयोग अपना निर्णय लेगा. वही आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमिताव गुप्ता ने बताया कि राज्य भर में जन सुनवाई के बाद विद्युत दर वृद्धि में कोई निर्णय लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/deoghar-water-problem-is-huge-in-ward-22/">यह

भी पढ़ें : देवघर: वार्ड 22 में विकराल है पानी की समस्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही