Search

देवघरः अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो पुलिस जवान शहीद

Deoghar : शहर के नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा टॉकीज के पास 11 फरवरी की देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद हो गए. दोनों जवानों के नाम रवि मिश्रा और संतोष यादव है, जो साहिबगंज जिले के रहने वाले थे. दोनों जवान मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे. सरकार की ओर से मछली व्यवसाई को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी. अपराधियों ने मछली व्यवसाई की हत्या के इरादे से दनादन गोलियां दागनी शुरू की. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. इसी बीच दोनों जवानों को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई. वारदात की सूचना पाकर दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल और देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने दो अपराधियों को रात में ही हिरासत में लिया. पूरा मामला रंगदारी से जुडा बताया जा रहा है. मछली व्यवसाई सुधाकर झा और पप्पू सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. तीन महीने पूर्व सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. अपनी जान मुश्किल में देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी. सुरक्षा गार्ड के तौर पर उन्हें दो पुलिस जवान उपलब्ध कराए गए थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551540&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : गणेश व संध्या मंदिर के गुंबद से उतारा गया पंचशूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp