Search

 
 
 

देवघर : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, बाल-बाल बचे थानेदार

 
Deoghar  : जिले नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में शनिवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान शहीद हो गये. घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी केके कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की. इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये. (पढ़ें, सफेदपोश">https://lagatar.in/white-collar-land-mafia-rrda-had-sent-notices-to-573-people-doing-illegal-construction/">सफेदपोश

”भू-माफिया” : आरआरडीए ने अवैध निर्माण करने वाले 573 लोगों को भेजा था नोटिस)

पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में एक अपराधी बुरी तरह घायल हो गया है. उसके हाथ तलवार से कट गये. मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : Hug">https://lagatar.in/hug-day-make-your-partner-feel-beautiful-by-hugging-know-the-benefits-of-hug/">Hug

Day :  पार्टनर को गले लगाने से रिश्ते होंगे मजबूत, सेहत को भी कई फायदे

झा के मुंशी पर जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किये गये थे जवान

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने शनिवार देर रात सुधाकर झा पर हमला किया. जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई. इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी. मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है. दोनों शहीद पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे. शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. इसे भी पढ़ें : ढाई">https://lagatar.in/lalu-yadav-returned-from-singapore-after-two-and-a-half-months-will-remain-in-delhi-for-now/">ढाई

माह बाद सिंगापुर से लौटे लालू यादव, अभी दिल्ली में ही रहेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही