Search

 
 
 

देवघरः बाबा मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों से हटा अतिक्रमण

देवघर एसडीएम सह बाबा मंदिर के प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण कर लगी अस्थाई दुकानों को हटा दिया.
 

Deoghar : पवित्र सावन महीने में देवघर श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. भोलेनाथ को जलार्पण के लिए देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ झारखंड सरकार ने मुकम्मल व्यवस्था कर रखी है. जहां दिख रही है प्रशासन उसे दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों के अतिक्रमण हटाया.

देवघर एसडीएम सह बाबा मंदिर के प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण कर लगी अस्थाई दुकानों को हटा दिया. एसडीएम ने हिदायत दी हि दोबारा दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही