Search

 
 
 

देवघर : सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, बुलडोजर चला कर प्रशासन ने किया घरों को ध्वस्त

 
Deoghar :  देवघर जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रह रहे लोगों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जमीन की अवैध खरीद बिक्री के मामले में शामिल भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-universitys-ug-semester-one-and-fourth-examinations-will-be-held-in-20-centers/">कोल्हान

विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर वन व फोर्थ की 20 केंद्र में होगी परीक्षाएं

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को यह कार्रवाई देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया मौजा में की गयी. कार्रवाई के दौरान एसडीओ दिनेश यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एसडीओ ने बताया कि मोहनपुर अंचल के खिजुरिया मौजा के प्लॉट संख्या 63 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया था. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/by-elections-on-two-seats-in-bihar-lalu-can-campaign-nitish-said-this/">बिहार

में दो सीटों पर उपचुनावः लालू कर सकते हैं प्रचार, नीतीश ने कही ये बात

जमीन दस्तावेज की जांच की गयी

इस मामले में मिली शिकायत के बाद जमीन के कागजों की जांच कराई गयी. जांच में इस बात की जानकारी मिली कि यह जमीन सरकारी है और इस पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बना लिया गया है. प्लॉट के कई हिस्सों में बाउंड्री वाल देकर सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है. वहीं देवघर एसडीओ ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही