Search

 
 
 

देवघर : जनसहयोग से ही मलेरिया का अंत संभव- डीडीसी

 
Deoghar : विश्व मलरेरया दिवस पर गुरुवार को देवघर सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय अंतरविभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीडीसी नवीन कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि जन सहयोग से ही मलेरिया का अंत संभव है. इसके लिए सभी विभागों के साथ-साथ आम जनता को मिलकर काम करना होगा. शहर, गांव व गली-मोहल्लों में बचाव की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बीमारी का पता लगाने के लिए लक्षण वाले मरीजों की तुरंत जांच करने की बात कही. कार्यमम में बचाव के उपायों के प्रचार-प्रसार से संबंधित पोस्टर जारी किया गया. साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने व नियमों का पालन करने की शपथ ली. मौके पर सिविल सर्जन, डॉ. प्रभात रंजन, उपाधीक्षक डॉ. विजीत विश्वास, डॉ. सिंह आलोक कुमार, डॉ.गणेश कुमार यादव, डॉ. रंजन सिन्हा, एम्स देवघर के डॉ. अशोक सम्राट, डीएओ सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही