Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार

Advertisement
Advertisement

परिजनों ने कहा, सराहनीय नहीं, वंदनीय पहल

Deoghar : किन्नर केवल ताली बजाकर हमें बधाई ही नहीं देते हमारे दुख की घड़ी में वे हमारा साथ देने की कूबत भी रखते हैं. ऐसा ही एक वाकया देवघर में देखने को मिला है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. बताया जाता है कि देवघर के चाँदडीह निवासी अनंत मिश्रा की पोती मानसी लिवर जॉन्डिस समेत कई बीमारियों से ग्रस्त है. उसका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चला रहा है. उसकी चिकित्सा में काफी खर्च हो रहा है, जो मध्य आय वर्ग वाले परिवार पर भारी पड़ रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही देवघर किन्नर समाज की मुखिया रोजी अपने लाव-लस्कर सहित बीमार बच्ची के घर पहुंच गई.

ताली बजाकर मांगने वालों ने बढ़ाया मदद का हाथ

[caption id="attachment_764760" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Cheque22222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सौंपा गया चेक[/caption] बच्ची की बीमारी से उदास घर में किन्नरों की टोली के पहुंचने पर एकबारगी घर वाले सकपका गए. रोजी किन्नर ने घर वालों को आश्वस्त करते हुए मानसी की बीमारी का व्योरा लिया. इसी दौरान रोजी ने बीमार मानसी की चिकित्सा के लिए परिजनों को बीस हजार रुपये का चेक सौंपकर, उसकी सकुशल देवघर वापसी की कामना की. कहा कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा से मानसी स्वस्थ होकर लौटेगी. मौके पर किन्नरों की टोली ने मानसी के परिजनों को चिकित्सा खर्च में जो भी आवश्यकता होगी उसकी व्यवस्था करने का भरोसा दिया. मौक पर अनंत मिश्रा ने कहा कि यह अपने आप में एक अनोखा उदाहरण है कि जिनका अपना कोई संतान नहीं, जो समाज के उपेक्षित समझे जाते हैं, उनके हृदय में दूसरे के बच्चे की जान बचाने के लिए इतनी तड़प है. यह सराहनीय नहीं, वंदनीय पहल है. यह">https://lagatar.in/deoghar-huge-quantity-of-illegal-liquor-seized-from-gumti-in-madhupur-station-road-2/">यह

भी पढ़ें: देवघर : मधुपुर स्टेशन रोड में गुमटी से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही